दिवाली पर एंप्लॉयीज कंपनी से क्या चाहते हैं कैश बोनस या गिफ्ट? जानिए सर्वें के नतीजे

AmbitionBox ने एक सर्वे किया है। इसके नतीजे बताते हैं कि 43 फीसदी कंपनियों के एप्लॉयीज को अपने एंपलॉयर्स से त्योहार पर किसी तरह का बेनेफिट नहीं मिलता है। एंबिशनबॉक्स के सर्वे में 2100 से ज्यादा एंप्लॉयीज ने हिस्सा लिए। इसमें यह पाया गया कि 66 फीसदी एंप्लॉयीज अपने एंप्लॉयर्स से दिवाली पर फेस्टिव बेनेफिट्स या बोनस चाहते हैं। हालांकि, दिवाली पर आम तौर पर कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को गिफ्ट देती रही हैं

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
सर्वे में शामिल 63 फीसदी लोगों का मानना था कि दिवाली पर गिफ्ट मिलने से काम को लेकर मोटिवेशन और इंगेजमेंट बढ़ता है।

दिवाली नजदीक आते ही गिफ्ट्स को लेकर चर्चा बढ़ जाती है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस मौके पर गिफ्ट्स देते हैं। कंपनियां भी अपने एंप्लॉयीज को उपहार देती हैं। कई कंपनियां तो इस मौके पर एंप्लॉयीज को उपहार के साथ बोनस भी देती हैं। सवाल है कि एंप्लॉयीज दिवाली पर अपनी कंपनी से क्या चाहते हैं? इस बारे में AmbitionBox ने एक सर्वे किया है। इसके नतीजे बताते हैं कि 43 फीसदी कंपनियों के एप्लॉयीज को अपने एंपलॉयर्स से त्योहार पर किसी तरह का बेनेफिट नहीं मिलता है। एंबिशनबॉक्स एक प्लेटफॉर्म है, जिस पर कंपनियों और उनकी सैलरी इसाइट्स का रिव्यू होता है।

सर्वे में 2100 एंप्लॉयीज ने लिया हिस्सा

एंबिशनबॉक्स के सर्वे में 2100 से ज्यादा एंप्लॉयीज ने हिस्सा लिए। इसमें यह पाया गया कि 66 फीसदी एंप्लॉयीज अपने एंप्लॉयर्स से दिवाली पर फेस्टिव बेनेफिट्स या बोनस चाहते हैं। हालांकि, दिवाली पर आम तौर पर कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को गिफ्ट देती रही हैं। लेकिन, सर्वे में शामिल 43 फीसदी एंप्लॉयीज ने बताया कि उन्हें कंपनी की तरफ से किसी तरह का फेस्टिव पर्क्स नहीं मिलता है। यह भी पता चला कि दिवाली पर एंप्लॉयीज को मिलने वाले पर्क्स में बहुत असामनता होती है।


यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023 : गोल्ड में निवेश क्यों करना चाहिए? जानिए युवा पीढ़ी का जवाब

एंप्लॉयीज को कैश बोनस सबसे ज्यादा पसंद

कुछ कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को मिठाई या ड्राई फ्रूट्स के पैकेट देती हैं। कुछ कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को गिफ्ट कार्ड्स देती हैं। कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को महंगे गजेट्स तक देती हैं। तमिलनाडु के एक टी एस्टेट के मालिक ने अपने कुछ एंप्लॉयीज को 2 लाख रुपये की बाइक दी थी, जबकि बाकी एंप्लॉयीज को एलसीडी टीवी दिए थे। सर्वे में शामिल ज्यादातर एंप्लॉयीज का कहना था कि उन्हें कैश बोनस ज्यादा पसंद है। वे कैश अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं।

गिफ्ट से बढ़ता है काम को लेकर मोटिवेशन

सर्वे में शामिल 63 फीसदी लोगों का मानना था कि दिवाली पर गिफ्ट मिलने से काम को लेकर मोटिवेशन और इंगेजमेंट बढ़ता है। 39 फीसदी ने कहा कि इससे लॉयल्टी की भावना आती है। इस सर्वे में बीपीओ, आईटी सर्विस और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों के एंप्लॉयीज को शामिल किया गया। इसमें हिस्सा लेने वाले 54 फीसदी एंप्लॉयीज की उम्र 25-34 साल के बीच थी। 25 फीसदी एंप्लॉयीज 35 से 44 साल के थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।