Get App

Pitbull Bulldog Banned: डॉग लवर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में नहीं खरीद पाएंगे पिटबुल और बुलडॉग

Pitbull Bulldog Banned: डॉग लवर्स के लिए एक बेहद जरूरी अनाउंसमेंट सरकार ने की है। केंद्र सरकार ने पिटबुल और बुलडॉग के इंपोर्ट पर ही नहीं बल्कि इनकी ब्रीडिंग पर भी रोक लगा दी है। जिन भी सेंटर्स पर इनकी ब्रीडिंग की जाती थी उन्हें भी परमिट ना देने की भी सरकार ने हिदायत दी है। देशभर में खतरनाक कुत्तों के बढ़ते हमलों के बाद से ये फैसला लिया गया था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 7:59 AM
Pitbull Bulldog Banned: डॉग लवर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में नहीं खरीद पाएंगे पिटबुल और बुलडॉग
पिटबुल और बुलडॉग अब से भारतीय लोग इंपोर्ट नहीं करवा पाएंगे

Pitbull Bulldog Banned: बीते दिनों देशभर में कुत्तों (Dog Attacks) के हमलों में इजाफा हुआ है। सोसायटीज में पैट डॉग्स (Pet Dog Danger) का खौफ दूसरे लोगों के बीच बढ़ा है। ये हमले बड़ों से लेकर छोटों तक सबसे साथ हो चुके हैं। ऐसे में इन हमलों में ज्यादातर खतरनाक डॉग ब्रीड्स (Dangerous Dog Breeds) का नाम ही सामने आया है। सरकार ने ऐसे में इंसानों के लिए खतरनाक कुत्तों की ब्रीड्स पर बैन (Dog Breeds Banned) लगाने का मन बनाया है। अब से कोई भी भारतीय पिटबुल, बुलडॉग जैसी डॉग ब्रीड्स को इंपोर्ट (Dog Breeds Imported) नहीं करवा पाएंगे। केंद्र सरकार ने कुत्तों की बिक्री से लेकर ब्रीडिंग (Ban on Dog Breeding) के लिए भी लाइसेंस और परमिट (Ban on License) देना बंद करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने पिटबुल-बुलडॉग की खरीद पर लगाया बैन

सिर्फ पिटबुल और बुलडॉग ही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद रॉडवीलर, टेरियर, वोल्फ डॉग और मैस्टिफ्स को भी इस लिस्ट में शआमिल किया है। इन सभी को खतरनाक करार देते हुए इकी खरीद फरोख्त और भारत में इनकी ब्रीडिंग पर भी बैन लगा दिया है। राज्यों को पत्र लिखकर सरकार ने सभी से इसे जल्द-जल्द लागू करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को तीन महीने के अंदर सभी स्टेकहोल्डर्स से बात कर फैसला लेने के लिए कहा है।

पिटबुल-बुलडॉग की ब्रीडिंग पर भी लगा बैन

इसके साथ वर्तमान में जिन भी लोगों के पास इन ब्रीड्स के डॉग उन्हें इन्हें स्टेरलाइज करने का आदेश दिया गया है ताकि वो आगे ब्रीडिंग करवा कर इनकी प्रजाति को बढ़ावा ना दे।  इसमें लगभग दो दर्जन खतरनाक डॉग्स की प्रजातियां हैं।  इनमें ज्यादातर पिटबुल और रोटविलर जैसे डॉग्स कानाम सामने आया है।  इन ब्रीड्स के ड़ग्स को रखने के लाइसेंस पर भी प्रतिबंध लगाने पर अदालत ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर निर्णय लेने के लिए कहा था।

आवारा कुत्तों का आतंक! दिल्ली में दो नाबालिग भाइयों को 5-6 कुत्तों ने बेरहमी से काटा, दोनों की हुई मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें