Get App

Drug Bust in Delhi: दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, अब ₹2000 करोड़ की 200 kg कोकीन जब्त

Drug Bust in Delhi: दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली से 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये है। एक हफ्ते में यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने 560 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त कर सबसे बड़े ड्रग रैकेट में से एक का भंडाफोड़ किया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपये है

Akhileshअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 9:27 PM
Drug Bust in Delhi: दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, अब ₹2000 करोड़ की 200 kg कोकीन जब्त
Drug syndicate in Delhi: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की बहुत बड़ी खेप बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 हजार करोड़ रुपये है

Massive Drug Bust in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 2,000 करोड़ रुपये की 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। यह एक सप्ताह में बरामद की गई ड्रग्स की दूसरी खेप है। इससे पहले दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के 562 किलोग्राम कोकीन बरामद किए गए थे। हाल में बरामद कोकीन का संबंध भी महिपालपुर से जब्त ड्रग्स से होने का संदेह है। ताजा छापेमारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके से ड्रग्स की दूसरी खेप बरामद की है।

इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली के सबसे बड़े ड्रग भंडाफोड़ में से एक में पुलिस ने महिपालुर के एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त करने का दावा किया था। उसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपये है।

इस मामले में स्पेशल सेल ने चार लोगों दिल्ली के तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27) और औरंगजेब सिद्दीकी (23) और मुंबई के भरत कुमार जैन (48) को गिरफ्तार किया था। रेड के दौरान गोदाम में बोरियों में रखे 602 किलोग्राम से अधिक वजन के माल को जब्त किया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गोयल भारत में सक्रिय सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि सभी चार आरोपी दिल्ली और अन्य महानगरों में संगीत समारोहों, रेव पार्टियों और हाई प्रोफाइल इलाकों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बेचने की योजना बना रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें