हवा की गिरती क्वालिटी से दिल्ली के साथ यूपी की हालत भी हुई खराब, 494 पर पहुंचा ग्रेटर नोएडा का AQI

दिल्ली NCR के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी हवा की सेहत गंभीर होती जा रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। ग्रेटर नोएडा का AQI 494 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में AQI 410 और नोएडा में 440 दर्ज किया गया। इसके अलावा, यूपी के बागपत, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ और खुर्जा में भी हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' कटेगरी में दर्ज की गई

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली NCR के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी हवा की सेहत गंभीर होती जा रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। ग्रेटर नोएडा का AQI 494 दर्ज किया गया

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में हवा की सेहत खराब होती जा रही है। अब दिल्ली NCR के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी हवा की सेहत गंभीर होती जा रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। ग्रेटर नोएडा का AQI 494 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में AQI 410 और नोएडा में 440 दर्ज किया गया। इसके अलावा, यूपी के बागपत, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ और खुर्जा में भी हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' कटेगरी में दर्ज की गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में भी हवा की क्वालिटी खराब कटेगरी में दर्ज की गई।

यूपी सरकार ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार

यूपी सरकार ने बताया कि राज्य में पराली जलाने के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। यूपी सरकार ने दिल्ली और यूपी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसी बीच वैज्ञानिकों ने आने वाली सर्दियों को प्रदूषण बढ़ने की वजह बताई है।

नासा की सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा, 740 फीसदी तक बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं | Moneycontrol Hindi


लखनऊ में भी हवा की हालत खराब

हवा की खराब हालत से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को लखनऊ का AQI 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। पिछले छह महीनों में यह शायद दूसरी बार था जब शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' तक गिर गया। बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए पंजाब और हरियाणा को दोषी ठहराते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा दिल्ली जाते समय, मैं गाजियाबाद में उतरा। जैसे ही मैं विमान से बाहर निकला, मेरी आँखों में जलन होने लगी, मुझे एहसास हुआ कि यह स्मॉग के कारण था। जब मैंने पराली जलाने से प्रभावित क्षेत्रों को देखने के लिए नासा के उपग्रह चित्रों की जांच की, तो मैंने देखा कि पंजाब और हरियाणा का पूरा क्षेत्र 'लाल' रंग से हाइलाइट किया गया था। और जब इन राज्यों से हवाई यात्रा होती है, तो यह पूरी दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों को कवर कर लेती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।