एलॉन मस्क (Elon Musk) की माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व नाम Twitter) को तगड़ा झटका लगा है। यह मामला एक एंप्लॉयी की छंटनी से जुड़ा है, जिसे लेकर अब X को मुआवजा देना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब एलॉन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था तो उस समय बड़े पैमाने पर एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाला गया था। इसमें गैरी रूनी (Gary Rooney) भी थे। गैरी उस समय सीनियर प्रोक्यूरमेंट की भूमिका में थे। ट्विटर में वह सितंबर 20213 से काम कर रहे थे। फिर दिसंबर 2022 में उनकी छंटनी कर दी गई। अब इसी मामले को लेकर X (पूर्व नाम ट्विटर) को आयरलैंड के वर्कप्लेस रिलेशंस कमीशन ने कहा कि गैरी की छंटनी गलत तरीके से हुई है और अब एक्स उन्हें मुआवजे के तौर पर 6,02,640 डॉलर यानी 5 करोड़ रुपये चुकाए।