Get App

Emergency Alert: क्या आपके मोबाइल पर भी आया है इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? घबराइए नहीं, जानिए क्या है इसका मतलब

Emergency Alert: शुक्रवार दोपहर करीब 12 से लेकर 1.30 बजे के बीच कई स्मार्टफोन यूजर्स के पास इमरजेंसी मैसेज आया, जिसे 'Emergency Alert: Severe' का नाम दिया गया है। इमरजेंसी अलर्ट के साथ कुल लोगों को अलार्म जैसी आवाज भी सुनाई दी। इससे लोग घबरा गए और सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे। लोग तुरंत इंटरनेट पर चेक करने लगे कि कहीं कुछ आपदा तो नहीं आ गई। अगर आपके फोन पर भी ऐसा इमरजेंसी अलर्ट आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है

Akhileshअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 4:32 PM
Emergency Alert: क्या आपके मोबाइल पर भी आया है इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? घबराइए नहीं, जानिए क्या है इसका मतलब
मोबाइल स्‍क्रीन पर फ्लैश हुए मेसेज के हेड में Emergency alert: Severe लिखा है

कई मोबाइल फोन यूजर्स को शुक्रवार दोपहर भारत सरकार की तरफ से एक 'इमरजेंसी अलर्ट (Emergency Alert)' का मैसेज मिला। शुक्रवार दोपहर करीब 12 से लेकर 1.30 बजे के बीच कई स्मार्टफोन यूजर्स के पास इमरजेंसी मैसेज आया, जिसे 'Emergency Alert: Severe' का नाम दिया गया है। इमरजेंसी अलर्ट के साथ कुल लोगों को अलार्म जैसी आवाज भी सुनाई दी। इससे लोग घबरा गए और सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे। लोग तुरंत इंटरनेट पर चेक करने लगे कि कहीं कुछ आपदा तो नहीं आ गई। अगर आपके फोन पर भी ऐसा इमरजेंसी अलर्ट आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस मैसेज का पूरा मतलब बता रहे हैं।

मोबाइल पर आए अलर्ट में क्‍या लिखा है?

मोबाइल स्‍क्रीन पर फ्लैश हुए मेसेज के हेड में Emergency alert: Severe लिखा है। इसके बाद आगे लिखा है, "यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपदा अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें