Get App

Expired Medicine: क्या एक्सपायर हो चुकी दवाएं बन जाती हैं जहर? जानिए गलती से खाने पर क्या होगा

Expired Medicine: दवाइयां खरीदते समय और इनका सेवन करते समय हमें कई तरह की बातों का ध्यान रखना होता है। फिर भी अगर गलती से एक्सपायर हो चुकी दवा खा ली है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। भले ही दवा ने अपना कोई निगेटिव असर न दिखाया हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 10:53 AM
Expired Medicine: क्या एक्सपायर हो चुकी दवाएं बन जाती हैं जहर? जानिए गलती से खाने पर क्या होगा
एक्सपायरी डेट का मतलब है कि तय तारीख के बाद उसकी सुरक्षा और प्रभाव की गारंटी नहीं है

Expired Medicine: आमतौर पर जब भी हम कोई सामान लेते हैं तो सकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते हैं। हर एक सामान पर चाहे वह दवा हो या दूध, ब्रेड एक्सपायरी डेट जरूर लिखी होती है। इसमें दो तरह की डेट लिखी होती हैं। एक तो प्रोडक्ट के बनने की डेट यानी मैन्युफैक्चरिंग डेट और दूसरी उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है की घर में रखी दवा की एक्सपायरी चेक किये बिना उसको खा लेते हैं। दवाइयों के बारे में शायद आपको भी इतना ही मालूम होगा कि एक्सपायर हो चुकी दवाइयां जहर बन जाती हैं और उनका असर भी खत्म हो जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दवाइयों पर लिखी एक्सपायरी डेट का मतलब ये बिल्कुल नहीं होता कि एक तय तारीख के बाद वह जहर बन जाती है या उसका असर पूरी तरह से खत्म हो जाता है। ऐसे में दवाइयों पर लिखी एक्सपायरी डेट के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

जानिए एक्सपायरी डेट का मतलब

दुनिया की कोई भी दवा कंपनी अपनी दवाइयों पर एक्सपायरी डेट जरूर लिखती हैं। दवाइयों पर दी जाने वाली एक्सपायरी डेट का मतलब ये है कि किसी भी दवा पर दी गई एक्सपायरी डेट के बाद उसकी सुरक्षा और प्रभाव को लेकर कंपनी की गारंटी खत्म हो जाती है। एक्सपायरी डेट का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं होता कि उस तारीख के बाद वह दवाई जहर बन जाएगी। दवाइयों पर लिखे जाने वाले एक्सपायरी डेट का असली मतलब यही होता है कि उस दवा को बनाने वाली कंपनी तय तारीख के बाद उसकी सुरक्षा और प्रभाव की गारंटी नहीं लेगी। इतना ही नहीं, दवा निर्माता किसी भी दवा की बोतल खुलने के बाद उसके प्रभाव की गारंटी नहीं लेते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें