फूड डिलीवरी एंप्लॉयी बनकर महिला को ठगा, ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा महंगा

बेंगलुरु में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक महिला ने ऑनलाइन खाना मंगवाया था और बाद में ऑर्डर कैंसिल किया। फूड डिलीवरी ऐप का एग्जीक्यूटिव बनकर स्कैमर ने महिला को बेवकूफ बनाया। पैसा लौटाने के चक्कर में उल्टा महिला के खाते से ही पैसे निकाल लिए। महिला ने मामला नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज करवाया।

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement

बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने हाल ही में अपने 25,000 रुपए गंवा दिए। दरअसल एक स्कैमर ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी का एंप्लॉयी बनकर महिला को 25,000 का चूना लगाया। बेंगलुरु के नागवारा की रहने वाली 64 वर्षीय शिल्पा सर्नोबात ने 6 अगस्त को ऑनलाइन खाना मंगवाया था। हालांकि थोड़ी ही देर के बाद महिला ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। इसके बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने उनपर ऑर्डर कैंसिल करने का चार्ज लगा दिया।

महिला को कैंसिल करने पर लगाए गए चार्ज

इस घटना के दो दिन बीत जाने के बाद 8 अगस्त को महिला को एक अनजान नंबर से फोन आया। आदमी ने खुद को फूड डिलीवरी कंपनी का कस्टमर केयर एंप्लॉयी बताया। इसके बाद उसने महिला को वादा किया कि वो उनके कैंसिल किए गए ऑर्डर के पैसे वापिस दिलवाएगा। जब उसने ऑर्डर की सारी डिटेल्स एकदम सही बताई तो महिला भी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद महिला ने एंप्लॉयी के कहने पर एक ऐप डाउनलोड किया और उसकी बताई हुई इंस्ट्रक्शंस फॉलो की।

IRCTC से टिकट कैंसिल करने के चक्कर में 4 लाख रुपए का लगा चूना, स्कैमर्स बने रेलवे के अधिकारी

बैंक डिटेल्स शेयर कर की गड़बड़

महिला ने इसके बाद अपनी बैंक डिटेल्स शेयर की और फिर उन्हें 25,000 रुपए की चपत लग गई। पैसे बैंक से कटन के बाद महिला ने आदमी से संपर्क की कोशिश की लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। महिला ने तुरंत लोकल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि बेंगलुरु में आए दिन ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले एक रिक्शा ड्राइवर को भी एक महिला ने चूना लगाया। महिला के मुताबिक उसने पैसे रिक्शा वाले के खाते में भेज दिए थे। महिला ने रिक्शा ड्राइवर के साथ पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसके बाद महिला ने चालाकी से रिक्शा ड्राइवर के खाते से 23,500 रुपए निकाल लिए।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।