बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने हाल ही में अपने 25,000 रुपए गंवा दिए। दरअसल एक स्कैमर ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी का एंप्लॉयी बनकर महिला को 25,000 का चूना लगाया। बेंगलुरु के नागवारा की रहने वाली 64 वर्षीय शिल्पा सर्नोबात ने 6 अगस्त को ऑनलाइन खाना मंगवाया था। हालांकि थोड़ी ही देर के बाद महिला ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। इसके बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने उनपर ऑर्डर कैंसिल करने का चार्ज लगा दिया।
