चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद भारत का अगला मिशन गगनयान (Gaganyaan Mission) है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बताया कि अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में गगनयान मिशन के तहत पहले एक स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसका मकसद यह तय करना है कि मानव मिशन के समय यह स्पेसक्राफ्ट उसी रूट से लौटे जिससे गया है। फिर स्पेसक्राफ्ट की सफल टेस्टिंग के बाद एक महिला रोबोट व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। व्योममित्र इंसान की तरह सारी एक्टिविटीज कर सकेगी।