Ganesh Visarjan 2023: हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा विशेष महत्व है। माना जाता है कि गणेश उत्सव के 10 दिनों में गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख-कष्ट खत्म हो जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दसवें दिन यानी अनंत चतुर्दशी के दिन गणपित विसर्जन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन बप्पा वापस अपने घर जाते हैं। ऐसे में उन्हें खुशी-खुशी विदा करना चाहिए। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गणेश उत्सव का शुभारंभ भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होता है। गणेश उत्सव में लोग अपने घरों पर गणपति बप्पा को 10 दिनों के लिए रखते हैं। लेकिन उससे कम दिन के लिए भी उनकी स्थापना की जाती है।
