Get App

PUBG-BGMI के दीवानों के लिए धमाका, जल्द हो सकती है वापसी, यहां तक बढ़ चुकी है बात

Good News for PUBG-BGMI Lover: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले कई ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत बैन किया था। इसकी तलवार PUBG पर भी चली थी। इसके बाद अगले ही साल इसका रीब्रांडेड वर्जन BGMI लॉन्च हुआ था लेकिन पिछले साल इस पर भी बैन लगा दिया गया। हालांकि अब इसे पसंद करने वालों के खुशखबरी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 20, 2023 पर 11:49 AM
PUBG-BGMI के दीवानों के लिए धमाका, जल्द हो सकती है वापसी, यहां तक बढ़ चुकी है बात
सरकार ने बीजीएमआई को गेम को पहले तीन महीने के टेस्टिंग पीरियड के तौर पर चालू करने को कहा है। इस दौरान सरकार इस पर निगरानी करेगी कि सभी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इसके बाद ही इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Good News for PUBG-BGMI Lover: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले कई ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत बैन किया था। इसकी तलवार PUBG पर भी चली थी। इसके बाद अगले ही साल इसका रीब्रांडेड वर्जन BGMI लॉन्च हुआ था लेकिन पिछले साल इस पर भी बैन लगा दिया गया। हालांकि अब इसे पसंद करने वालों के खुशखबरी है। एक बार फिर भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India- BGMI)की वापसी होने जा रही है। कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि सरकार ने BGMI को मंजूरी दे दी है।

Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने इसे लेकर ट्वीट किया है और सभी गेमर्स-दोस्तों को धन्यवाद कहा है। पबजी:बैटलग्राउंड्स एक बैटल रॉयल गेम है जिसे पबजी स्टूडियोज ने डेवलप किया है और क्राफ्टन (Krafton) ने पब्लिश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें