भारतीय और जापानी वैज्ञानिकों (Indian and Japanese Scientists) ने हिमालय (Himalayas) में करीब 60 करोड़ साल (600 Million Years Old) पुराने समुद्री पानी (Sea Water) की बूंदों की खोज की है। समुद्री पानी की ये बूंदें खनिज भंडारों के बीच थीं, जो संभवतः लगभग 600 मिलियन साल पहले वहां मौजूद एक प्राचीन महासागर (Ocean) की हो सकती हैं। यह ऐतिहासिक खोज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और जापान की निगाता यूनिवर्सिटी (Niigata University in Japan) के वैज्ञानिकों ने की है। बेंगलुरु स्थित IISc ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
