Green Tea: ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल बेली फैट कम करने में किया जाता है। पेट की चर्बी घटाकर तोंद अंदर करने के लिए ग्रीन टी फायदेमंद (Green tea to lose belly fat) मानी जाती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। ग्रीन टी (Green Tea) लो कैलोरी टी है। जिसे दिन में 2 बार पी सकते हैं। हालांकि आम ग्रीन टी सेहत पर उतना बेहतर असर नहीं दिखा पाती है। जितना कि इसमें कुछ चीजों को मिलाने के बाद देखा जा सकता है। यहां ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप ग्रीन टी में मिलाकर पी सकते हैं।
