देश भर में हर साल 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) मनाई जाती है। इन्हें समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है। गुरु घासीदास सतनामी संप्रदाय या सतनामपथ के संस्थापक हैं। यह सिख धर्म के समान है। उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर हिस्सा छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिताया है। घासीदास का जन्म छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक के छोटे से गांव गिरौदपुरी में हुआ था। बचपन से ही जाति व्यवस्था की बुराइयों को देखने के बाद, उन्होंने समानता पर आधारित जीवन जीने का एक नया तरीका स्थापित करने का मन बना लिया था।
