जीवीके ग्रुप (GVK Group) ने हैदराबाद में 2812 स्क्वॉयर यार्ड में फैली दो प्रॉपर्टीज को 73.81 करोड़ रुपये में बेचा है। यह खुलासा सेल डॉक्यूमेंट्स की डीड से हुआ है। इसमें से पहला प्लॉट 1386 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है और दूसरा प्लॉट 1426 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है। Zapkey.com के मुताबिक इन्हें हैदराबाद की एक बिजनेवूमन ने 36.38 करोड़ रुपये और 37.43 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये प्लॉट्स हैदराबाद के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) में स्थित हैं और इनका सेल डीड का रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी को हुआ था। जीवीके ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, रिसोर्सेज और एयरपोर्ट सेग्मेंट में कारोबार करता है।
