Happy Holi 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और आपस में रंग खेलते हैं। यह त्योहार आपस में प्यार बांटने का दिन है। रंगों के इस त्योहार को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। पूरे देश में होली की धूम नजर आ रही है। होलिका दहन का दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर पड़ता है। हिंदी महीनों में फाल्गुन महीना साल का आखिरी महीना होता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है।
