Happy Gandhi Jayanti 2024 Wishes: 2 अक्टूबर को भेजें ये खास संदेश,गांधी जयंती की दें शुभकामनाएं, बापू को ऐसे करें याद
Gandhi Jayanti 2024 Wishes: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस दिन महात्मा गांधी के जन्म दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता गांधी को दुनिया बापू के नाम से भी पहचानती है। सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी के जन्मदिन पर आप अपने दोस्तों को खास संदेश भेज सकते हैं
Gandhi Jayanti 2024 Wishes: गांधी जयंती पर देश भर में तरह तरह के आयोजन होते हैं। विचार और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।
देश को आजाद करने के लिए कई महान वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्हीं महान वीरों में से एक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हैं। उन्होंने इस देश को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। आज उनके बताए हुए रास्ते पर भारत चल रहा है। 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर देश भर में तरह तरह के कार्यक्रम होते हैं। आजादी की जंग में अहम भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी यानी बापू का जन्म इसी दिन हुआ था। अहिंसा को परम धर्म मानने वाले गांधी जी देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।
हर साल इस मौके पर स्कूल, कॉलेजों के साथ साथ सरकारी दफ्तरों में भी इस दौरान काफी प्रोग्राम होते हैं। इस अवसर पर आप बापू को याद करते हुए इन खास संदेशों के जरिए सबको 2 अक्टूबर की बधाई दे सकते हैं।
1 - दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
2 - गुलाब को उपदेश देने की जरुरत नहीं होती.
वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है।
उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
3 - सीधा-सादा वेश था,
न कोई अभिमान,
खादी की एक धोती पहने
बापू की थी शान।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4 - गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद,
हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
5 - अहिंसा का महामंत्र, सत्य का दीप जलाया,
गांधी जी ने देश को, नया रास्ता दिखाया।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
6 - ऐनक पहनें लाठी पकड़े चलते थे वो शान से,
जालिम कांपे थर-थर थर-थर सुनकर उनका नाम रे,
कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,
दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तानके…
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
7 - हमेशा सच्चाई का शस्त्र लेकर, अहिंसा का अस्त्र लेकर
जिसने देश अपना बचाया, अंग्रेजों को दूर भगाया था
दुश्मनों से भी किया प्यार, मानव पर किया उपकार
बापू करते हैं आपको नमन, चढ़ाते हैं हम सब प्रेम-सुमन