UP Hathras Black Magic: उत्तर प्रदेश के हाथरस से मानवता को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाथरस जिले में एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की हॉस्टल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में स्कूल के डायरेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की तरक्की के लिए स्कूल डायरेक्टर और उसके तांत्रिक पिता ने कक्षा दो के छात्र की बलि दे दी। पुलिस ने शुक्रवार (27 सितंबर) को बताया कि निजी स्कूल में कक्षा 2 के छात्र की "काले जादू" के तहत "बलि" दे दी गई।
