Headache Symptoms: सिर दर्द को कभी न करें इग्नोर, हो सकता है जानलेवा

Headache Symptoms: हर वक्त अगर सिर दर्द बना रहता है तो कभी भी इसे नॉर्मल न समझें। आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। यह ब्रेन ट्यूमर की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको बार-बार या लगातार सिर दर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। सिर दर्द ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम लक्षण है

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
ब्रेन ट्यूमर के साइलेंट लक्षणों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ताकि समय रहते इलाज कराया जा सके

Headache Symptoms: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रति बढ़ते दबाव को देखते हुए लोग अपनी सेहत पर खास तौर से ध्यान नहीं दे पाते हैं। हल्का-फुल्का कहीं भी दर्द हो तो इसे इग्नोर कर देते हैं। ऐसे ही सिर दर्द होने पर सिर्फ दवा खाकर न रह जाएं। इसके लक्षणों को भली भांति समझें। कहीं ऐसा न हो कि यह सिर दर्द आपको किसी गंभीर बीमारी के लक्षणों के संकेत दे रहा है। यह छोटी सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। मामूली सा होने वाला सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) का कारण हो सकता है।

दरअसल, ब्रेन के सेल्स की गांठ बन जाने को ही ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। बिना कैंसर वाले ट्यूमर को ‘लाइट ब्रेन ट्यूमर’कहा जाता है। समय रहते इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। नहीं तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसके लक्षणों की पहचान करके किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।

कितने तरह का होता है ब्रेन ट्यूमर


कहते हैं कि ब्रेन ट्यूमर कई तरह के होते हैं। इसकी शुरुआत ब्रेन से ही होती है। इसलिए इसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। अगर कैंसर शरीर के एक हिस्से से फैलते हुए ब्रेन तक फैलता है तो इस तरह के कैंसर ब्रेन ट्यूमर या मेटा स्टैटिक ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। दिमाग में बन रहे ट्यूमर कई बार इतना तेजी से बढ़ते हैं कि उनका फौरन इलाज करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार ये ट्यूमर दिमाग के छोटे हिस्से में मौजूद होते हैं। ये जल्दी नहीं बढ़ते हैं। लेकिन जब ये नर्व सिस्टम की किसी नस को दबाने लगते हैं तो शरीर की एक्टिविटी पर असर पड़ता है।

बच्चों को दूध के साथ कभी न खिलाएं ये चीजें, बन जाएगा जहर

लक्षण

ब्रेन ट्यूमर के अन्य लक्षणों का पता लगाना भी जरूरी है। ताकि सिर दर्द के साथ यदि कोई अन्य लक्षण भी महसूस हो रहा हो तो डॉक्टर से बात करने में आप देरी न करें। समें जी मिचलाना, उल्टी आना, धुंधला या कम दिखाई देना, शरीर के किसी हिस्से को हिलाने में दिक्कत होना, शरीर का संतुलन न बना पाना, मिर्गी के दौरे पड़ना, उलझन और भ्रम महसूस होना। कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं।

बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

बच्चों को बार-बार प्यास लगना, टॉयलेट जाना, सिर की स्थिति सामान्य से बड़ा होना, बैलेंस बनाने में परेशानी होना जैसे तमाम लक्षण नजर आते हैं। ब्रेन ट्यूमर में सिर में दर्द होना एक शुरुआती लक्षण है। ऐसे में इसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।