Heart Attack: दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं दुनिया भर में बढ़ती जा रही हैं। हार्ट अटैक की समस्याएं पुरुष और महिलाओं दोनों को करना पड़ता है। आज कल की बदलती लाइफ स्टाइल, डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज न करने से कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि मुंह की गंदगी और दिल की बीमारियों के बीच गहरा संबंध है। वहीं मसूड़ों से खून निकलना, सूजन आदि समस्याओं के चलते भी हार्ट अटैक का खतरा बना बना रहता है। मसूड़ों में इंफेक्शन होने के चलते सॉफ्ट टिश्यू डैमेज हो जाते हैं। जिसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है।
