Weather Updates-Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप रहा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस को पार गया।
