Get App

Heatwave Alert: कर्नाटक के उत्तरी क्षेत्र में लू का अलर्ट जारी, बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली में भीषण गर्मी की आशंका

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं तो कहीं बारिश से हो रही है। इस बीच कर्नाटक कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 10:12 AM
Heatwave Alert: कर्नाटक के उत्तरी क्षेत्र में लू का अलर्ट जारी, बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली में भीषण गर्मी की आशंका
Weather Updates: कर्नाटक में 7 मई को वोटिंग होनी है। इस दिन कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मई का महीना शुरू हो चुका है। देश के कई इलाके चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 7 मई के दिन कर्नाटक के 14 जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई को यहां मतदान भी होना है। पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों में गर्मी से बचने के इंतजाम किए हैं। ताकि भीषण गर्मी की वजह से मतदान की रफ्तार कम न हो।

वहीं कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (Karnataka State Natural Disaster Monitoring Centre -KSNDMC) ने 9 मई तक पांच जिलों - बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, हावेरी और कोप्पल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा में 7 मई को वोटिंग होगी।

मतदान केंद्रों में गर्मी से बचाव के किए गए उपाय

मतदाताओं को भीषण गर्मी में वोट डालने में दिक्कत न हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कई उपाय किए गए हैं। मतदान केंद्रों में तंबू लगाए गए हैं। वहीं अतिरिक्त पंखे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुर्सियां रखी गई हैं। पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। इतना ही नहीं मतदान केंद्रों में एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 7 दिनों से कलबुर्गी जिला (गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र) में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें