राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने सोमवार को जानकारी दी कि लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में गिरावट आएगी।
