Get App

Holi 2024: शरीर और कपड़ों पर लग जाए रंग, नहीं हों परेशान, ऐसे करें साफ

Holi 2024: देश भर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे के ऊपर रंग, गुलाल उड़ा रहे हैं। होली का यह मजा आपको अगले दिन सजा बन सकती है। ऐसा तब होत है, जब आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग जाए। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। रंग छुड़ाने के लिए हम कुछ देसी उपाय बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2024 पर 6:32 AM
Holi 2024: शरीर और कपड़ों पर लग जाए रंग, नहीं हों परेशान, ऐसे करें साफ
Holi 2024: होली पर कपड़े के ऊपर रंगों का दाग लग जाए तो इसे इन तरीकों से आसानी से निकाल सकते हैं।

Holi 2024: आज रंगों का त्योहार होली है। जिसमें लोग अपने दोस्तों, करीबियों और आस पड़ोस के लोगों के चेहरे गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। होली की शुभकामनाएं देते हैं और मुंह मीठा करते हैं। होली में बड़े भी बच्चे बन जाते हैं, जब रंगों से रंगे चेहरे के साथ नजर आते हैं। इको फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों के साथ ही बाजार में केमिकल युक्त रंग भी मौजूद हैं। बहुत से लोग होली के मौके पर ऐसे रंगों का उपयोग करते हैं। जिसे छुड़ाने में मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं कई बार यह रंग कपड़ों में भी लग जाता है। कभी-कभी नए कपड़ों में रंग से लोग परेशान हो जाते हैं।

कपड़ों से रंगों को छुड़ाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन हम आपको कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिससे कपड़ों में लगे रंग के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है और कपड़े नए जैसे दिखेंगे। इन रंगों को छुड़ाने में आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना पड़ेगा।

नींबू का रस

अगर आपके नए कपड़ों पर रंग लग जाता है तो आप उसे तुरंत नींबू के रस में भि‍गो दें। इसके लिए आपको करना इतना है कि करीब आधा कप नींबू का जूस कपड़ों पर लगाकर रख दें। फिर उसे कुछ देर बाद साबुन से साफ कर लें। ऐसा करने से आपके कपड़े का सारा रंग निकल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें