Holi 2024: हिंदी के महीनों में फाल्गुन का महीना सबसे आखिरी में आता है। यह माघ मास के बाद आता है। फाल्गुन के बाद फिर से नए साल का नए महीना चैत्र शुरू हो जाता है। फाल्गुन का नाम सुनते ही सबसे पहले होली का जिक्र शुरू हो जाता है। इसकी वजह ये है कि इसी महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का त्योहार हिंदू धर्म में अहम त्योहार में से एक है। होली के त्योहार का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। खुशियों के इस त्योहार में लोगों को रंगों में सराबोर होने का मौका मिलता है। फैल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात होलिका दहन का उत्सव मनाया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।