Get App

Holika Dahan 2024: आज रात 11 बजे के बाद जलेगी होली, शाम को होगी पूजा, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2024: रंगों का उत्सव होली की शुरुआत आज (24 मार्च 2024) से हो गई है। आज होलिका दहन है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया लगने जा रहा है। सुबह 9.24 बजे से भद्रा शुरू हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 8:28 AM
Holika Dahan 2024: आज रात 11 बजे के बाद जलेगी होली, शाम को होगी पूजा, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09.55 बजे से शुरू हो जाएगी।

Holika Dahan 2024: रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली पूर्णिमा हिन्दू वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09.55 बजे से शुरू हो जाएगी। यह 25 मार्च 2024 को दोपहर 12.30 बजे खत्म हो जाएगा। छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग शाम के समय अपने घर से बाहर विधि-विधान के साथ होलिका दहन की पूजा करते हैं। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

होलिका दहन पर इस साल चंद्रग्रहण के साथ साथ भद्रकाल का साया भी रहेगा। इस साल करीब 100 साल बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। आज शाम को भद्रा होने के कारण रात 11 बजे बाद होलिका दहन होगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजे से शुरू होगा।

कब जलेगी होली?

होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के अगले दिन मनाई जाती है। 24 मार्च को भद्रा पूर्णिमा तिथि के आरंभ होने के साथ ही लगी रही है। रात में 11:13 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में भद्राकाल खत्म होने के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा। लिहाजा इस बार होलिका दहन के लिए लोगों को देर रात तक इंतजार करना पड़ेगा। फाल्गुन की पूर्णिमा में भद्रा के बाद ही होलिका दहन का विधान होता है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11.13 बजे से 12.27 बजे तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें