एलिजाबेथ II (Elizabeth II) 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। तब इंडिया को आजाद हुए सिर्फ 5 साल हुए थे। ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अत्याचार को लोग भूल नहीं पाए थे। इसके बावजूद इंडिया आने पर हर बार ब्रिटेन की महारानी को लोगों का जबर्दस्त प्यार और स्नेह मिला था। बतौर महारानी अपने 70 साल के कार्यकाल में एलिजाबेथ द्वितीय तीन बार इंडिया आई थीं।
