Karnataka IAS vs IPS: कर्नाटक (Karnataka) में रविवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब IPS अधिकारी डी. रूपा (D. Roopa) और IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) का टकराव सोशल मीडिया पर खुलकर लोगों के सामने आ गया। दोनों सीनियर महिला IAS और IPS अधिकारियों की लड़ाई ने इतना बड़ा रूप ले लिया है कि राज्य के गृह मंत्री को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। सोशल मीडिया पर विवाद के बाद अब दोनों महिला अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। न्यूज 18 के मुताबिक, दोनों महिला अधिकारियों का बिना कहीं पोस्टिंग के ट्रांसफर (transferred without posting) कर दिया गया है।
