Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए 75 वर्षों में पहली बार भारत में निर्मित तोप का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 साल बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) तोप का इस्तेमाल किया गया।