Get App

Independence Day Special: 75 साल में पाक को 4 बार रौंद चुके हैं हमारे जांबाज, दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के बारें में जानें खास बातें

Independence Day हर साल 15 अगस्त के दिन ही मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन साल 1947 में देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस साल भारत 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 12:50 PM
Independence Day Special: 75 साल में पाक को 4 बार रौंद चुके हैं हमारे जांबाज, दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के बारें में जानें खास बातें
सैन्य ताकत के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है

MC Independence Day Special 2022: भारत इस साल 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगा। इसका जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav)’ की शुरुआत की थी, जो 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। पीएम मोदी की अपील पर देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव धूमधूम से मनाया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त के दिन ही मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन साल 1947 में देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। देश 15 अगस्त 1947 को सैकड़ों सालों के अंग्रेजी हुकूमत से आजाद तो हो गया, लेकिन इसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं।

ये भी पढ़ें- Independence Day Special: शक्ति का नाम ही नारी है..., 'आजादी के अमृत महोत्सव' में इन क्षेत्रीय वीरांगनाओं की शहादत को कैसे भुला सकता है देश

एक स्वतंत्र देश के रूप में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए भारत को पिछले 75 सालों में कई युद्ध लड़ने पड़े। तमाम विपरित परिस्थियों के बावजूद भारतीय सेना ने दुश्मनों का डटकर सामना किया और देखते ही देखते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन गया। इतना नहीं नहीं जिन अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया, आज भारत की सैन्य ताकत उनसे बहुत अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें