Get App

Independence Day 2023: राष्ट्रध्वज को उतारने और फोल्ड करने का क्या है सही तरीका? जानिए कैसे करें डिस्पोज

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारने और संभाल कर रखने का सही तरीका मालूम होना बेहद जरूरी है। इसे डिस्पोज करने का सही तरीका जान लेना चाहिए। इसे सड़क या कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए। तिरंगे के साथ एक छोटी सी गलती होना भारी पड़ सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 15, 2023 पर 2:30 PM
Independence Day 2023: राष्ट्रध्वज को उतारने और फोल्ड करने का क्या है सही तरीका? जानिए कैसे करें डिस्पोज
Independence Day 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आजादी के 76 साल पूरे होने के मौके पर घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की थी

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। देश की जनता ने भी इस पहल में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। ध्यान रखें हर साल ऐसे मौके पर तिरंगा झंडा फहराना ही सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसका सम्मान करना भी हमारा सांवैधानिक कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के बाद नेशनल फ्लैग को कैसे उतारना चाहिए और कैसे संभाल कर रखना चाहिए। अगर कोई झंडा फट गया या मैला हो गया है, तो उसके साथ क्या करना चाहिए? इन सभी नियमों के बारे में जानकारी होना चाहिए।

देश के नेशनल फ्लैग यानी तिरंगा झंडा फहराने और इसे रखने को लेकर सरकार ने कुछ नियम-कानून बनाए हैं। जिन्हें फ्लैग कोड कहा जाता है। इसमें तिरंगा को लेकर सभी नियम बताए गएं हैं कि उसे कैसे फहराना है, कैसे उतारना है और उतारने के बाद उसे कैसे संभाल कर रखना है।

कैसे उतारे तिरंगा

फ्लैग कोड के मुताबिक, नेशनल फ्लैग हमेशा जोश के साथ फहराते हैं, लेकिन शांति और आदर के साथ धीरे-धीरे उतारते हैं। इसे फहराते और उतारते दोनों समय बिगुल बजाया जाता है। उतारने के बाद तिरंगा को कभी जमीन पर न रखें। तिरंगा को उतारने के बाद इसे किसी सम्मानजनक स्थान पर संभाल कर रखा जाता है। वहीं तिरंगा झंडा अगर खराब हो गया है तो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए पूरी गोपनीयता के साथ इसे डिस्पोज किया जाना चाहिए। कागज के बने झंडे को पवित्र नदी के तेज बहाव वाले पानी में भी समर्पित किया जा सकता है। नए नियमों के अनुसार अब देश में तिरंगा दिन-रात फहराया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें