Get App

Independence Day 2024: 15 अगस्त के दिन कौन –कौन से देश आजाद हुए, यहां देखिए पूरी लिस्ट

78th Independence Day: हर साल 15 अगस्त को भारत में आजादी का जश्न मनाया जाता है। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। लेकिन इसी दिन यानी 15 अगस्त को कुछ और भी देश है, जो आजादी का जश्न मनाते हैं। इसमें साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, बहरीन, लिकटेंस्टीन और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 4:01 PM
Independence Day 2024: 15 अगस्त के दिन कौन –कौन से देश आजाद हुए, यहां देखिए पूरी लिस्ट
78th Independence Day: 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने वाले देशों में भारत अकेला नहीं है।

15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इसकी वजह ये है कि इस दिन भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत ने लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिशों के राज से आजादी हासिल की थी। इस साल देश अपनी आजादी का 78 वां साल मना रहा है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बत दें कि 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा अन्य कई देश भी आजाद हुए थे। यानी इन देशों में भी 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

देशभर में आजादी का जश्न पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत में 15 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अवकाश होता है। 15 अगस्‍त 1947 को जब भारत आजाद हुआ था, तब लाल किले पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ध्‍वाजारोहण किया था। तब से आज तक ये परंपरा कायम है। हर साल स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्‍वजारोहण करते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। आइये अन्य देशों के बारे में जानते हैं, जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे।

दक्षिण कोरिया

भारत की तरह दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुआ था। 15 अगस्त 1945 को इसे जापान से आजादी मिली थी। ऐसे में, दक्षिण कोरिया में इस दिन को नेशनल हॉलीडे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें, अमेरिका और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान के कब्जे से आजाद कराया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें