Get App

Anocovax: जानवरों के लिए विकसित भारत का पहला कोरोना वैक्सीन ‘एनोकोवैक्स’ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ने एक बयान में कहा कि एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक निष्क्रिय SARS-CoV-2 डेल्टा (कोविड-19) वैक्सीन है। एनोकोवैक्स से मिलने वाली इम्यूनिटी SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों वेरिएंट को बेअसर करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2022 पर 5:01 PM
Anocovax: जानवरों के लिए विकसित भारत का पहला कोरोना वैक्सीन ‘एनोकोवैक्स’ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल
यह वैक्सीन कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने जानवरों के लिए विकसित किए गए देश के पहले कोरोना वैक्सीन ‘एनोकोवैक्स’ को गुरुवार को जारी कर दिया। इस एनोकोवैक्स वैक्सीन को हरियाणा स्थित ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (NRC) द्वारा विकसित किया गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ने एक बयान में कहा कि एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक निष्क्रिय SARS-CoV-2 डेल्टा (कोविड-19) वैक्सीन है। बयान में आगे कहा गया है कि एनोकोवैक्स से मिलने वाली इम्यूनिटी SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों वेरिएंट को बेअसर करती है।

ये भी पढ़ें- पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर दिल्ली, यूपी और बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में मुस्लिमों का प्रदर्शन, नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग

इसने कहा कि वैक्सीन में निष्क्रिय SARS-CoV-2 (डेल्टा) एंटीजन है जिसमें अलहाइड्रोजेल एक सहायक के रूप में है। साथ ही यह कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें