Get App

चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना से हड़कंप! भारत में लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, हाई अलर्ट पर IAF

Mahan Air: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को विमान में बम की संभावना के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया। ईरानी विमान को दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं दी गई है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 1:21 PM
चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना से हड़कंप! भारत में लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, हाई अलर्ट पर IAF
Mahan Air विमान ने इमरजेंसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी

भारतीय एयरस्पेस (Indian Airspace) से गुजर रहे ईरान के एक यात्री विमान में बम होने की खबर से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान भारतीय एयरस्पेस से गुजर रहा था तभी ये धमकी भरी कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि विमान में बम की जानकारी लाहौर एटीसी ने दी थी।

विमान ने दिल्ली में इमरजेंसी लैडिंग की इजाजत मांगी। बताया गया कि विमान में बम है। हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस विमान को राजधानी में लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। इसके बाद विमान चीन की ओर बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियों को विमान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- Durga Puja Pandal Fire: भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 64 अन्य घायल

यह विमान महान एयरलाइंस (Mahan Airlines) का है, जो कि ईरान के तेहरान से चीन के शहर ग्वांगझू जा रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फ्लाइट संख्या W-581के पायलटों ने सुबह करीब 9:20 बजे दिल्ली ATC से संपर्क किया था। जिसमें उन्होंने इमरजेंसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें