रविवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से सभी क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हुए। भारत लगभग 10 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। मेन इन ब्लू ने आखिरी बार 2013 में एक ICC टूर्नामेंट जीता था। एमएस धोनी की कप्तानी में इंडियन क्रिकेटर्स ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैटजीपीटी से इसकी वजह पूछी गई तो उसने सभी कारणों की एख लंबी चौड़ी लिस्ट पकड़ा दी।
ChatGPT से पूछा गया कि भारत ICC इवेंट्स में जितने में इतना स्ट्रगल क्यों कर रहा है ?
ChatGPT ने बताया कि भारतीय टीम की रणनीतियाँ, टीम सिलेक्शन कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट द्वारा समय-समय पर लिए गए फैसले ICC टूर्नामेंट्स में उनकी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं। इंडियन क्रिकेट टीम अक्सर क्रिकेट को लेकर देश लोगों का जरूरत से ज्यादा जुनून, फैंस और मीडिया की बड़ी-बड़ी उम्मीदों के बोझ तले दब जाती है। ICC टूर्नामेंट्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का यह प्रेशर खिलाड़ियों की मानसिकता और परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है।"
लगातार बढ़ता जा रहा है कंपीटिशन
ChatGPT ने यह भी कहा कि सबसे काबिल खिलाड़ियों की फॉर्म और चोटों ने भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया है। "किसी भी दूसरे खेल की तरह, भारतीय क्रिकेट में भी टीम की परफॉर्मेंस उसके खिलाड़ियों और चोटों से प्रभावित हो सकती है। ” टूल ने बताया कि कैसे लगातार आईसीसी टूर्नामेंट्स में कंपीटिशन बढ़ता जा रहा है। "आईसीसी की घटनाओं में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमें शामिल हैं, और तगड़ा कंपीटिशन है। भारतीय टीम सबसे मजबूत कंपीटिटर्स का सामना करती है। हमेशा इतने हाई लेवल के कंपीटिशन में बेहतर प्रदर्शन करना एक बहुत बड़ा चैलेंज बन जाता है।