Get App

Indian Railways: इन लोगों को किराए में मिलता है 75% तक छूट, जानें रेलवे का नियम

Indian Railways: ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोगों को किराए में छूट मिलती है। कुछ मामलों में तो यह छूट 75 फीसदी तक पहुंच जाती है। कैंसर मरीज, टीबी के मरीजों की रेलवे की ओर से किराए में छूट दी जाती है। वहीं दिव्यांग और मानसिक रूप से विकलांग लोगों को 75 फीसदी तक किराए में छूट मिलती है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 12:58 PM
Indian Railways: इन लोगों को किराए में मिलता है 75% तक छूट, जानें रेलवे का नियम
Indian Railways: सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि टिकट कैंसिल होने से रेलवे को बड़ा रेवेन्यू मिलता है।

Indian Railways: देश की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं। लोगों का सफर सुहाना बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई नियम बनाए गए हैं। वहीं कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। जैसे खानपान की सुविधा, कम्फर्टेबल सीट, शौचालय की फैसिलिटी आदि। यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक कराना है और इसके बाद आप आराम से यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच आप शायद एक सुविधा से बिल्कुल अनजान होंगे। रेलवे में कुछ नियम और शर्तों के मुताबिक, किराए में छूट भी मिलती है।

रेलवे की ओर से जिन लोगों को किराए में छूट मुहैया कराई जती हैं। उनमें सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, मरीज, खिलाड़ी, डॉक्टर, स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध लड़ने वाले जवान, मान्यता प्राप्त पत्रकार, सैनिकों की विधा पत्नी, कलाकार, खिलाड़ी, पुरस्कार विजेता लोग शामिल हैं।

ट्रेन किराए में कैंसर के मरीज को मिलती है छूट

ट्रेन में अगर कोई कैंसर का मरीज जा रहा है और उसके साथ उसका एक साथी जा रहा है, तो उसे छूट मिलती है। स्लीपर और एसी-3 टियर में 100 फीसदी छूट दी जाती है। फर्स्ट एसी और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट मिलती है। फर्स्ट एसी कार, फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास में 75 फीसदी की छूट मिलती है। वहीं, अटेंडेट को स्लीपर और एसी-3 में 75 फीसदी की भी छूट दी जाती है। वहीं टीबी के मरीजों को भी रेलवे की ओर से छूट दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें