Indian Railways: भारतीय रेलवे बोर्ड ने ट्रेन एक्सीडेंट में किसी की मौत या घायल होने पर मिनले वाले मुआवजे या राहत राशि में 10 गुना बढ़ोतरी कर दी है। इसके पहले इस राशि में साल 2012 और 2013 में बदलाव किया गया था। बोर्ड ने कहा कि अब ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में शामिल मृत और घायल यात्रियों के परिवारवालों को भुगतान की जाने वाली राशि में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्री के परिजनों को अब 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
