Indian Railways: भारतीय रेले की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। रेलवे दिनों दिन हाईटेक होता जा रहा है। अधिक से अधिक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे ने ट्रेनों, स्टेशनों और अन्य कई जगहों पर अहम बदलाव किए हैं। फिर भी लोगों को ट्रेन में यात्रा करते समय कभी-कभी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बदबूदार और गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे अब नई टेक्नोलॉजी पर काम करने की तैयारी में है।
