भारतीय रेलवे का इतिहास काफी पुराना है। भारत दुनिया के सबसे लंबे रेल नेटवर्क में से एक है। 177 साल पुराना भारतीय रेलवे 68,000 किलोमीटर से अधिक में फैला है। यात्रा करने के लिए ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही है। अबी भी लोग लंबी दूरी का सफर आमतौर पर ट्रेन के जरिए पूरा करते हैं। लोगों के सफर करने के लिए भारतीय रेलवे ने नियम भी बनाए हैं। जिसका पालन नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। इसका असर लाखों रेल यात्रियों पर पड़ा है। दरअसल, रेलवे ने अब वेटिंग टिकट पर सफर को लेकर सख्त फैसला किया है। वेटिंग टिकट वाले अब रिजर्वेशन बोगी में सफर नहीं कर सकते हैं।
