Get App

Lakshadweep Tourism: बिना मंजूरी नहीं जा सकते लक्षद्वीप में, घूमने का प्लान कर रहे तो चेक कर लें पूरी प्रोसेस

Lakshadweep Tourism: पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। उन्होंने इसे एक एडवेंचर और टूरिज्म हब में बदलने का सुझाव दिया। हालांकि एक दिलचस्प बात ये है कि यहां बैग उठाए और चल दिए, ऐसा नहीं कर सकते हैं। लक्षद्वीप में घुसने के पहले मंजूरी लेनी होती है। यहां इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स दी जा रही है कि मंजूरी की जरूरत क्यों पड़ती है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 6:15 PM
Lakshadweep Tourism: बिना मंजूरी नहीं जा सकते लक्षद्वीप में, घूमने का प्लान कर रहे तो चेक कर लें पूरी प्रोसेस
लक्काडाइव (Laccadive), मिनिकॉय (Minicoy) और अमिनदीवी (Amindivi) द्वीप समूह के नियमों के अनुसार लक्षद्वीप के निवासियों के अलावा बाकी सभी को यहां के लिए अधिकारियों से निर्धारित फॉर्म में परमिट हासिल करना होगा।

Lakshadweep Tourism: पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। उन्होंने इसे एक एडवेंचर और टूरिज्म हब में बदलने का सुझाव दिया। इसके बाद पर्यटकों के बीच इसके बारे में जानने की इच्छा बढ़ गई जैसे कि यह कैसी जगह है, यहां कैसे जाया जा सकता है इत्यादि। हालांकि एक दिलचस्प बात ये है कि यहां बैग उठाए और चल दिए, ऐसा नहीं कर सकते हैं। लक्षद्वीप में घुसने के पहले मंजूरी लेनी होती है। यहां इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स दी जा रही है कि मंजूरी की जरूरत क्यों पड़ती है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है। यह केंद्र शासित प्रदेश केरल तट के पास लक्षद्वीप सागर में 36 प्रवाल द्वीपों की एक सीरीज है। यहां कई दिलचस्प समुद्र तट है जिसके चलते छुट्टियों के लिए यह शानदार जगह साबित होती है।

क्यों लेनी पड़ती है मंजूरी

लक्षद्वीप पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार द्वीप पर जाने या रहने के लिए अधिकारियों से पहले मंजूरी लेनी की जरूरत इसलिए पड़ती है ताकि यहां रहने वाली अनुसूचित जनजातियों की रक्षा हो सके। साइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक ये जनजातियाँ लक्षद्वीप की कुल आबादी का लगभग 95% हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें