Injection Needle: कोरोना काल के दौरान बहुत से लोग वैक्सीनेशन के दौर से गुजरे होंगे। हर जगह वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा था। वैसे भी तबियत खराब होने पर जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो वहां भी कभी-कभी इंजेक्शन लगाया जाता है। आपने इंजेक्शन तो देखा होगा। लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर इंजेक्शन की निडल (सुई) किस धातु से बनी होती है। बहुत सी ऐसी चीजें हैं। जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन जाती है। हम उसके बारे में ज्यादा जानते भी नहीं है। इंजेक्शन का नाम भी लोग आमतौर पर सुनते रहते हैं।
