International Men’s Day 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2020 में दुनिया भर में करीब एक करोड़ लोगों की मौत कैंसर (Cancer) के कारण हुई। वहीं, इसी साल दुनिया भर में करीब 14 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) से पीड़ित भी पाए गए। जिससे यह दुनिया में चौथा सबसे अधिक डायग्नोसिस किया जाने वाला कैंसर बन गया है। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में दूसरा सबसे आम कैंसर बन गया है और दुर्भाग्य से भारत में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रोस्टेट कैंसर मुख्य रूप से उम्र बढ़ने की एक खतरनाक बीमारी है।
