International Women Day 8 मार्च को देश और दुनिया की महिलाओं (World Women) द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। सदियों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके विकास की नींव रखने के लिए इस दिन का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। UN भी हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करता है, साथ ही कई देशों में इस दिन नेशनल हॉलिडे (National Holiday) भी अनाउंस किया जाता है। भले ही महाद्वीप, देश, कल्चर, भाषा और हर तरह से महिलाएं (Women Equality) एक-दूसरे से अलग हैं लेकिन ये परंपरा 9 दशकों से जारी है। इस दिन महिलाएं मिलकर न्याय, समानता, शांति और विकास (Women Development) की इस परंपरा को सेलिब्रेट करती हैं।
International Women Day का इतिहास
इंटरनेशनल वुमेन डे की शुरुआत साधारण महिलाओं के सदी पहले किए गए विरोध से शुरू हुई। समाज में पुरुषों के बराबर अधिकारों के लिए इन महिलाओं ने बगावत शुरू कर दी। पुरातन ग्रीस, Lysistrata में महिलाओं ने युद्ध खत्म करने के लिए सेक्शुअल स्ट्राइक कर दी थी। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान महिलाओं ने आजादी, समानता और भाईचारे की मांग करते हुए वर्साइल तक मार्च किया साथ ही वोट देने के अधिकार की मांग की थी।
International Women Day में यूनाइटेड नेशंस की भूमिका
पिछले कुछ सालों में महिलाओं के विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र की चार अहम कदम उठाए हैं- कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना, जनमत जुटाना, ट्रेनिंग और रिसर्च और वंचित समूहों को सीधी सहायता। आज संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि दुनिया की महिलाओं की पूरी भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा सकता है।
इंटरनेशनल वुमेन डे की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट के मुताबिक इस साल की थीम "इंस्पायर इंक्लूजन" है। अभियान का लक्ष्य महिलाओं को समझना और समानता को महत्व देने के लिए दूसरों को प्रेरित करना है ताकि "एक बेहतर दुनिया बन सके।”