Get App

जापान जाने के लिए नहीं पैक करना होगा भारी भरकम सूटकेस, ये आइडिया बदल देगा आपका ट्रैवल एक्सपीरिएंस

जापान ने भारी भरकम सूटकेस की फ्लाइटट पर बढ़ती मात्रा को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। अकसर यात्री ट्रैवल के समय अपनी जरूरी चीजें भी ले जाना भूल जाते हैं। ऐसे में जर्नी के एक्सपीरिएंस को और शानदार बनाने के लिए एक जापानी टेक्नीक इन दिनों चर्चा में है। इसके कार्बन एमिशन भी कम होगा और साथ ही आपके बैगेज का बर्डन भी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2023 पर 12:52 PM
जापान जाने के लिए नहीं पैक करना होगा भारी भरकम सूटकेस, ये आइडिया बदल देगा आपका ट्रैवल एक्सपीरिएंस
पुरुषों के लिए तैयार किए गए समर पैक जिसमें तीन टॉप और दो बॉटम है की कीमत लगभग 4000 येन है।

Japan Airlines Baggage Technique: किसी भी वेकेशन के लिए जाना हो तो पैकिंग करना एक भारी भरकम काम लगता है। ऊपर से अगर सूटकेस बैगेज लिमिट से ज्यादा हो जाए तो ये और भी बड़ी मुसीबत  बन जाता है। अगर आपको ये कहा जाए कि ट्रैवल के लिए सूटकेस ले जाना जरूरी नहीं है? तो आप कहेंगे कि फिर हम वेकेशन पर पहनेंगे क्या? बता दें कि जापान ने भारी भरकम सूटकेस की फ्लाइट्स पर बढ़ती मात्रा को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। ऐसे में जर्नी के एक्सपीरिएंस को और शानदार बनाने के लिए एक जापानी वेबसाइट इन दिनों चर्चा में है।

नहीं ज्यादा सामान ले जाने का झंझट

जापान एयरलाइंस से अगर यात्रा करने जा रहे हैं तो सिर्फ अपना टुथब्रश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही कैरी कीजिए। बाकि आप यात्रा के दौरान कब क्या पहनेंगे ये सब पहले से ही आपके लिए कोई और डिसाइड करेगा। दरअसल एयरलाइन ने यात्रा के दौरान आपके लिए कैपसूल वार्डरोब की सुविधा शुरू की है। इस वार्डरोब कैपसूल को आप दो हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेबसाइट पर जाकर पैकेज करें सिलेक्ट

यात्रियों को करना बस इतना है कि Any Wear Anywhere वेबसाइट पर जाना है और जैसे भी कपड़े पहनने हैं वो सिलेक्ट कर लेने हैं। कैजुअल, फॉर्मल, मिक्स जैसा भी पसंद हो चुन लीजिए। इस वेबसाइट पर आप छह टॉप और तीन बॉटम सिलेक्ट कर सकते हैं। आप मौसम के हिसाब से अपने लिए कपड़े डिसाइड कर पाएंगे। पुरुषों के लिए तैयार किए गए समर पैक जिसमें तीन टॉप और दो बॉटम है की कीमत लगभग 4000 येन 2,325 रुपए है। आप S से लेकर डबल एल साइज तक चुन सकते हैं। ये सारा आपके लिए एक महीना एडवांस में बुक कर लिया जाएगा।

होटल पर पहुंच जाएगा सामान

एक बार आपका ये रेंटल कैपसूल बुक हो जाए फिर ये आपके होटल या जिस भी एड्रेस पर आप चाहें आपको मिल सकता है। बाद में आप इस बैग को डिपार्चर के समय पर वापिस कर सकते हैं। इसके बाद सारी ड्रेसेस, शॉर्ट्स को दोबारा लॉन्ड्री में भेजा जाता है ताकि फिर से इसे रेंटल सिस्टम में जोड़ा जा सके। जापान एयरलाइंस ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि ट्रैवल को इकोनॉमिक बनाने के लिए ये टेक्निक काफी असरदार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें