Get App

Indigo में उड़ान के दौरान कहा-सुनी, एयरहोस्टेस के सपोर्ट में आए Jet Airways के सीईओ, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें Indigo की एक क्रू मेंबर और एक यात्री के बीच बहस हो रही है। इस वीडियो में एक यात्री से क्रू मेंबर एयरहोस्टेस की कहा-सुनी हो रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और अधिकतर लोग क्रू मेंबर के सपोर्ट में हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2022 पर 11:56 AM
Indigo में उड़ान के दौरान कहा-सुनी, एयरहोस्टेस के सपोर्ट में आए Jet Airways के सीईओ, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
16 दिसंबर को इंडिगो की एक फ्लाईट दिल्ली से इंस्ताबुल जा रही थी। उड़ान के दौरान एक यात्री से एयर होस्टेस की कहा-सुनी हो गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) की एक क्रू मेंबर और एक यात्री के बीच बहस हो रही है। इस वीडियो में एक यात्री से क्रू मेंबर एयरहोस्टेस की कहा-सुनी हो रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और अधिकतर लोग क्रू मेंबर के सपोर्ट में हैं। अब एक और विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के सीईओ संजीव कपूर भी उसके सपोर्ट में आ गए हैं। संजीव का कहना है कि विमान कंपनी के क्रू मेंबर भी इंसान हैं। विमान नियामक संस्था DGCA ने ऐलान किया है कि वह इस मामले में कार्रवाई करेगी।

क्या है पूरा मामला

16 दिसंबर को इंडिगो की एक फ्लाईट दिल्ली से इंस्ताबुल जा रही थी। उड़ान के दौरान एक यात्री से एयर होस्टेस की कहा-सुनी हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एयर होस्टेस यात्री पर चिल्ला रही है, ''मैं चिल्ला रही हूं, क्योंकि आप हम पर चिल्ला रहे हैं। मेरी क्रू आपकी वजह से रो रही है।" यह विवाद उड़ान के दौरान खाने को लेकर शुरू हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें