Jharkhand Gangrape Case: झारखंड में तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने पहले पांच नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया। फिर उनमें से तीन लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने जबरन गैंगरेप किया। हालांकि, दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहीं। पुलिस ने बताया कि खूंटी जिले में तीन किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में 18 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई।