Get App

Jitiya Vrat 2024 Muhurat: 25 सितंबर को रखा जाएगा जितिया व्रत, जानिए पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Jitiya Vrat 2024 Muhurat: जितिया का व्रत माताएं अपने बच्चे की सलामती और लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसके साथ ही जिन महिलाओं की संतान नहीं होती वह संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन माताएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। जितिया व्रत इस साल 25 सितंबर दिन बुधवार को रखा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 9:52 AM
Jitiya Vrat 2024 Muhurat: 25 सितंबर को रखा जाएगा जितिया व्रत, जानिए पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व
Jitiya Vrat 2024 Muhurat: जितिया व्रत बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख रूप से रखा जाता है।

जीवित्पुत्रिका व्रत यानी कि जितिया व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्‍व है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। महिलाएं बिना अन्‍न जल ग्रहण किए इस व्रत को करती हैं। इसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। अपनी संतान के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता की कामना करती हैं। इस साल यह यह व्रत 25 सितंबर दिन बुधवार को रखा जाएगा। महिलाएं निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधिपूर्वक पूजा करती हैं।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आश्विन माह की अष्टमी तिथि 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12.38 बजे शुरू हो जाएगी। वहीं, अष्टमी तिथि का समापन 25 सितंबर को दोपहर 12.10 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, माताओं की ओर से जितिया व्रत 25 सितंबर (बुधवार) को किया जाएगा।

जितिया व्रत का महत्‍व

जितिया व्रत प्रमुख रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कुछ हिस्‍सों में रखा जाता है। माताएं संतान के लिए निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधि विधान से पूजा करती हैं। मान्‍यता है कि इस व्रत को करने से आपकी संतान के ऊपर से हर प्रकार का संकट टल जाता है। इस व्रत को महिलाओं को हर साल करना होता है और बीच में कभी छोड़ा नहीं जाता है। छठ की तरह ही इस व्रत का पारण तीसरे दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। जितिया व्रत के पारण में चावल, मरुवा की रोटी, तोरई, रागी और नोनी का साग खाने की परम्परा चली आ रही है। इसलिए आप भी इस सभी चीजों के द्वारा अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें