Get App

जो बाइडेन 7 से 10 सितंबर के बीच पहली बार करेंगे भारत की यात्रा, G20 शिखर सम्मेलन हिस्सा लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच भारत का दौरा करेंगे। सुलिवन ने कहा कि बिडेन भारत में रहते हुए कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे ज्यादा जानकारी नहीं दी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 10:59 PM
जो बाइडेन 7 से 10 सितंबर के बीच पहली बार करेंगे भारत की यात्रा, G20 शिखर सम्मेलन हिस्सा लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन (Joe Biden) G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे।

अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन (Joe Biden) G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच भारत का दौरा करेंगे। सुलिवन ने कहा कि बिडेन भारत में रहते हुए कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे ज्यादा जानकारी नहीं दी। बता दें कि साल 2026 में अमेरिका के द्वारा जी20 की मेजबानी की जाएगी। जो बाइडेन पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

दिल्ली में रहेगा पब्लिक हॉलीडे

सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सितंबर में इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में अलग से भाग लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में बिडेन विकास बैंकों के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट में PM मोदी और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात? भारत ने दिया ये जवाब

दिल्ली में बंद रहेंगे ये संस्थान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें