Get App

विदेश चली केरल की एक नर्स, जुड़वा बच्चों ने एयरपोर्ट पर दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख भर जाएंगी आंखें

एक मां को अपने बच्चों को लिए कई बलिदान करने पड़ते हैं। कई बार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे उन्हीं को छोड़कर भी जाना पड़ता है। केरल की एक नर्स को भी काम के सिलसिले में जब अपने बच्चों को छोड़कर विदेश जाना पड़ा तो एयरपोर्ट का माहौल इमोशनल हो गया। वायरल वीडियो को देख आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2023 पर 2:05 PM
विदेश चली केरल की एक नर्स, जुड़वा बच्चों ने एयरपोर्ट पर दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख भर जाएंगी आंखें
@ali_palakkal अकाउंट से शएयर किए गए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

केरल की एक महिला का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। अपने बच्चों को छोड़कर काम के लिए विदेश जाने वाली इस मां का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। रिधिन देवासी कुट्टी ने इंस्टाग्राम पर ये क्लिप शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी नीना रिधिन और उनके जुड़वां बेटे रयोन और रयान नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में नीना रो रही हैं, उनका परिवार उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आया हुआ है। उनके दो छोटे बच्चे ट्रॉली खींच रहे हैं और उन्हें विदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बच्चों को कहा अलविदा

इस क्लिप में नीना को कांच के दरवाजे से अपने बच्चों को अलविदा कहते हुए देखा जा सकता है। बच्चों की आंखों में आंसू हैं और लगातार अपने पिता से उन्हें अपनी मां के पास ले जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। नीना के परिवार के दूसरे मेंबर्स भी ये देखकर रो रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मैं अपनी मां को एयरपोर्ट लेने गया।इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अली पलक्कल नाम के यूजर ने भी शेयर किया है। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से इसे पांच मिलियन बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर इमोशनल हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी ओपिनियन जाहिर की - “पैसे को पैसे की जरूरत होती है। वह मां बच्चों के बेहतर भविष्य लिए एक मजबूत दिल के साथ विदेश जा रही है।दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आपके सभी सपने सच हों।हालांकि, कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने अपने बच्चों को विदेश में काम करने के लिए छोड़कर जाने के लिए नीना को लताड़ लगाई है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, "मुझे नहीं पता कि अपने बच्चों को छोड़कर जाने के लिए कौन सी विदेशी नौकरी जरूरी है।’'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें